रायगढ़/दिनांक 26/07/2021* को कोतवाली पेट्रोलिंग स्टाफ एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक हेम प्रकाश सोन, उत्तम सारथी, अजय साय, मनोज पटनायक द्वारा टाऊप पेट्रोलिंग दौरान भ्रमण पर थे । शाम करीब 19:00 बजे थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना मिली कि *रामपुर बेरियर के पास एक युवक मेन रोड़* पर तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग को बड़े रामपुर के पास जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर जाकर सुरक्षा पूर्वक युवक से उसकी तलवार छिनकर कर उसे थाना लाये । आरोपी युवक अपना नाम *रज्जू खडिया पिता सुखसाय खडिया उम्र 22 वर्ष निवासी अमापाल थाना चक्रधरनगर रायगढ़* बताया, उसके कब्जे से जप्त की गई *एक पुरानी तलवार* जिसकी लंबाई 27 इंच तथा मोटाई 02 इंच लगभग है । आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में *धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

