रायगढ़ जिला अस्पताल: ओपीडी, आईपीडी के साथ मेडिसिन, सर्जरी, जांच, टीबी जैसे हर मरीजों के इलाज पूरी जानकारी बोर्ड पर मिलेगी….शाम की ओपीडी 4 से 6 बजे तक ….
रायगढ़: जिला अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी से लेकर मरीजों को मिलने वाली भोजन व्यवस्था सुधारने की कवायद चल रही है। इसमें केजीएच हास्पिटल ओपीडी, आईपीडी के साथ मेडिसिन, सर्जरी, जांच, टीबी जैसे हर मरीजों के इलाज पूरी जानकारी को हर दिन बोर्ड में लिखा जाएगा। इसमें कितने मरीजों का इलाज या आपरेशन हुआ, इसकी जानकारी लोगों को भी हो, यह व्यवस्था लागू की गई है। ऐसी ही व्यवस्था मरीजों के खानपान को लेकर भी की गई है। इसमें सप्ताहभर चावल, रोटी, दाल, अंडा, दूध के साथ सब्जी, फल और नाश्ता क्या देना है, मरीजों को यह पूरे सप्ताह भर डिटेल जानकारी लोगों को बतानी जरूरी होगी।
सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ने जिला अस्पताल प्रबंधन को यह इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। दरअसल जिला अस्पताल में हर विभागों के डाक्टर है, लेकिन कई बार यह डाक्टर्स हास्पिटल में नहीं रहते। प्राइवेट प्रैक्टिस या नर्सिंग होम में जाकर इनके प्रैक्टिस करने की शिकायतें आती रहती हैं। इसे देखते हुए सरकारी हास्पिटलों में ऐसी व्यवस्था शुरू करने कहा गया है।
4 महीने के लिए ओपीडी की टाइमिंग बदली
जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सरकार ने ठंड को देखते हुए शाम 4 से 6 बजे तक ओपीडी टाइमिंग को निर्धारित कर दिया है। यह सिस्टम को बुधवार से लागू कर दिया गया है। जिला अस्पताल के पास जो आदेश जारी हुआ है, उसमें फरवरी तक ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले ओपीडी का समय शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक था। चार माह के लिए इसकी टाइमिंग को बदला गया है।
