रायगढ़। रायगढ़ के मिनी स्टेडियम पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ । राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ यहां आने वाले लोग विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल से राज्य शासन के योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ले सकेंगे । कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के साथ ही जिला पुलिस रायगढ़ के सायबर सेल द्वारा भी एक “जागरूकता स्टाल” लगाया गया ।


मौके पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया । सायबर सेल के “जागरूकता स्टाल” में सायबर सेल की टीम कार्यक्रम देखने आने वालों को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी के साथ महिला संबंधी महत्वपूर्ण “अभिव्यक्ति ऐप” युवतियों को मोबाइल पर इंस्टाल करने प्रेरित किया जा रहा है जिससे अपातकाल परिस्थियों में पुलिस से मदद ले सकती है और बिना थाने आये शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकती है । स्टॉल देखने आ रहे बच्चों व बड़ो को पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षित यातायात के संबंध में भी जानकारी दिया गया है । इस दौरान सायबर सेल स्टाल देखने वालों को सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं सायबर सेल स्टाफ द्वारा सायबर अपराधों से जुड़े रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया ।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
