रायगढ़। जंगली सूअर के शिकार करने के लिए बिछाए गए करेंट प्रवाहित तार में फंसने से एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, वही उसके साथ गए उसका बेटा करंट में चिपकने से बाल-बाल बच गया। यह हादसा तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पडिगांव में सोमवार की देर रात हुई है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 और आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं। आसपास के गांव के संदेहियों को हिरासत में लेकर तमनार पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ शुरू कर दी गई है। मंगलवार दोपहर तक पुलिस ने 5-7 संदेहियों को थाने में बैठा कर पूछताछ कर रही थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पड़िगांव के आसपास के किसानों द्वारा उगाए गए धान की फसलों को जंगली सुअरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसानों की मानें तो धान के बाल को सुअर खा जा रहे हैं, वहीं खड़ी फसल को लेट कर जमीन में सुला दे रहे हैं। जिससे उनकी फसल मार खा रही है। पडिगांव सहित आसपास क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल को जंगली सूअर से बचाने के लिए रातजगा कर आग का सहारा लेना पड़ रहा है। कई किसान खेत के पास मचान बनाकर रात में समय बिताते हुए फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं।
11000 वोल्ट का झटका लगने से मौके पर मौत
प्रतिदिन की भांति सोमवार को खाना खाने के बाद मृतक हरिशंकर साहू पिता धजाराम साहू उम्र 55 वर्ष अपने बेटे चित्रसेन के साथ खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे। अंधेरा होने की वजह से बाप बेटा टार्च की सहारा भी ले रहे थे। मृतक आगे आगे चल रहा था जिसके पीछे चित्रसेन थी चलता जा रहा था। इसी बीच मृतक जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार में चिपक गया। मृतक का हाथ पहले करंट प्रवाहित तार की चपेट में आया, वह तार से खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह ज्यादा समय तक खुद को बचा नहीं सका और नंगा तार उसके जंगे पर आ गिरा और देखते ही देखते आसपास तार में चिंगारी निकलना शुरू हो गया। कुछ समय बीतने पर मृतक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद चित्रसेन ने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी, तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को घर ले जाया गया।
पड़िगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों द्वारा धान की फसल को जंगली सूअर से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ को साड़ी से घेरा गया है। जिससे शुगर उनकी फसलों को नुकसान ना पहुंचाएं। वहीं अधिकतर किसानों द्वारा खेत के नजदीक ही मचान बनाकर रात्रि का समय व्यतीत किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि तमनार क्षेत्र में इन दिनों जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जोबरो, पडिगांव, देवगांव, मिलूपारा,कोंडकेल, भगोरा सहित अन्य गांव में करंट प्रवाहित जी आई तार को बिझाया जा रहा है, जिसमें आदमी सहित जंगली जानवर पसंद है और उनकी जान जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि सूअर के मांस को बाहर भी सप्लाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में जंगली सूअर का शिकार करने के बाद शिकारी उसे सुबह होते तक काट पीट कर बेच डालते हैं।
लगातार जा रही बेगुनाहों की जान
जिले के तमनार,कापू, धरमजयगढ़,लैलूंगा सहित पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में आए दिन जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से लोगों की जान जाने की खबर सामने आती रहती है। अधिकतर मामलों में आरोपियों तक पुलिस और वन विभाग की टीम नहीं पहुंच पाती है, जिस वजह से यह अवैध कारोबार क्षेत्र में फल-फूल रहा है।
करंट प्रवाहित तार में फसने से बिजली हो जाती है गुल
पड़िगांव क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि उन्हें इन दिनों अक्सर रात्रि में लाइट गोल हो जाने की समस्या से गुजर ना पड़ रहा है। जिसकी वजह सूअर के शिकार करने के लिए बिछाए गए तार है। ग्रामीणों का कहना है कि तार में जब सूअर या अन्य जीव फंसते हैं तो आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई प्रवाहित होती है। और इन दिनों बिजली की समस्या प्रतिदिन हो रही है।
क्या कहते हैं तमनार और रायगढ़ रेंजर
घटना के बारे में जब हमने तमनार और रायगढ़ रेंजर से उनकी राय जानना चाहा तो तमनार रेंजर ने घटनास्थल को रायगढ़ रेंज के तहत आना बतलाया, वही जब हमने रायगढ़ रेंज के प्रभारी रेंजर से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं होना बतलाया।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जी.पी बंजारे
अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
