प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे पड़े मकानों को बनाना अब शुरू होगा। पीएम आवास का निर्माण तीन साल से अटका था। राज्य सरकार ने तीसरी और चौथी किस्त की रकम जारी नहीं कर रही थी। राज्य सरकार ने इसकी बची हुई किस्तों के लिए बजट आवंटन शुरू कर दिया है।

अब अगले सप्ताह से पीएम आवास की मकाने बनाने का काम शुरू हो जाएगा। शहरी क्षेत्र में पीएम आवासों में लोगों को किस्त जारी करने के साथ आवास के लिए फंड आवंटन होता था, लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह रोक लगाई गई थी। जिले में सात हजार आवास बनना बाकी है जिनके हितग्राहियों को राशि मिल नहीं पा रही थी। बीपीएल और गरीब परिवारों को पक्का मकान मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने यह योजना लांच की थी। गरीब परिवारों को पक्के मकान देने के लिए शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना का काम फिर रफ्तार पकड़ेगा।

340 मकानों का निर्माण बाकी
जिले में 18-19 के 725 हितग्राहियों को सभी किश्तें नहीं मिल पाई थी। इनमें से 385 ने मकान निर्माण पूरा कर लिया है। 340 का काम बाकी है। सभी को बाकी किस्तें मिलनी शुरू हो गई हैं। इसी तरह 19 20 के 8677 आवास बाकी थे। इनमें से 2452 ने मकान तो स्वयं से बना लिया है, लेकिन उनकी 25 हजार रुपए किश्तें बाकी हैं। उन्हें भी राशि दी जा रही है। बाकी 6950 को बची हर्ई किस्तों के निर्माण की स्थिति देख दी जा रही है।
4 किस्त में मिलेगी 1.20 लाख रुपए की राशि
अभी वर्ष 18 19 और 19 20 के आवासों के लिए राशि जारी नहीं हो रही थी। इसलिए निर्माण पर भी ब्रेक लग गया था। गरीबों को आवास निर्माण के लिए सरकार ने 1.20 लाख रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि चार किश्तों में निर्माण के लिए चरणबंद्ध तरीके से मिलती है इसके अलावा पीएम आवास के लिए 17 हजार रुपए मनरेगा के तहत बजट दिया जाता है। उस स्कीम से बजट दिया जाता है। अब दो सालों के अधूरे आवासों को बची हुई राशि को खाते में डालना शुरू हो गया है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
