रायगढ़ जिले में पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाया। इतना की नहीं उसे अपने साथ घर भी ले गया था। मगर बाद में उसने शादी से भी इनकार कर दिया और युवती को वापस घर छोड़ दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में 11 अक्टूबर को युवती ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 2 साल पहले उसकी पहचान संजय खेस्स से हुई थी। जान पहचान के बाद दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। युवक ने उसे शादी करने का वादा कर दिया। इसके बाद पिछले एक साल तक संबंध बनाता रहा।
बताया गया कि युवक ने युवती को अपने घर में भी रखा था। लेकिन कुछ दिन बाद कहने लगा कि तुम वापस अपने घर चली जाओ। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। मगर बार-बार युवती युवक को मनाने में लगी रही। इसके बावजूद वह नहीं माना। तब पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उधर शिकायत होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
