मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पिता ने 13 साल की बेटी के साथ रेप किया. आरोपी 20 दिन तक दरिंदगी करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना इलाके की है. यहां अशोकनगर जिले का रहने वाला एक शख्स मजदूरी करता है. उसके साथ नाबालिग बेटी भी रह रही थी. इसी दौरान उसने बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने पिता की घिनौनी करतूत की जानकारी मां और मौसी को दी. उसके बाद दोनों के साथ खनियांधाना थाने पहुंची. वहां शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता का कहना था कि पिता 20 दिन से उसके साथ गलत काम कर रहा था. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है.
उधर, पीड़िता की मौसी का कहना है कि कुछ दिन पहले बच्ची का पिता मूंगफली खोदने के लिए मजदूरी करने शिवपुरी जिले के एक गांव गया था. इस दौरान बेटी भी उसके साथ थी. वहां उसने बेटी से रेप किया. पीड़िता ने किसी ग्रामीण की मदद से मां को फोन किया और आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर वो हैरान रह गई. उसके बाद मां अपनी बहन के घर आई और पीड़िता को लेकर खनियांधाना थाने पहुंची.
खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी का कहना है कि आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
