सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित
जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत बरमकेला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ अ के गजानंद निषाद सरपंच मंजूलता चौहान व 9 पदेन पंचों ने उपसरपंच डिलेश्वरी मालाकार पति आलोक पटेल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मांग की गई है। जिस पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ द्वारा 31 अक्टूबर को विशेष सम्मेलन ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ अ में आहूत करने की सूचना जारी किया गया है। जिसके पीठासीन अधिकारी अर्पण कुर्रे तहसीलदार सरिया को बनाया गया है। बताया गया है कि पंचायत धारा 21 नियम 3 का उपनियम (1) छ. ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत उपसरपंच डिलेश्वरी मालाकार को हटाने की मांग रखी गई है। बता दें कि छ: माह पहले सरपंच मंजूलता चौहान को हटाने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था किंतु पंचों को सफलता नहीं मिली थी। उसके बाद सरपंच व
उपसरपंच के मध्य मतभेद बढ़ती चली गई और अब सरपंच खुद सामने आकर उपसरपंच के विरुद्ध मोर्चा
खोल दिया है।

उप सरपंच व पति लगाए गंभीर आरोप
सरपंच व पंचों का कहना है कि ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते है। यहां तक कि आरोप लगाया है कि सरपंच को उपसरपंच डिलेश्वरी मालाकार के पति आलोक मालाकार द्वारा अपने आपको पत्रकार बताकर धमकी देकर इच्छानुसार कार्य कराने का दबाव डालते हैं। हरेक कार्यों में कमीशन के बतौर बंटवारा मांगने की बात कही गई है। इन सारे बातों की शिकायत सक्षम अधिकारी के सामने रखने के बाद अविश्वास के लिए सम्मेलन बैठक बुलाई गई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
