रायगढ़। शुक्रवार को आयोजित जिप॑ की सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेसियों ने भी गौठानों में चाइनीज मशीनें खरीदनें पर आपत्ति जताई | कृषि विभाग व बीज विकास निगम ने डीएमएफ की राशि फूंककर मशीनें खरीदी लेकिन अब ज्यादातर की उपयोगिता नहीं होने से किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बीते दो सालों में जिले में डीएमएफ में जमकर बंदरबाट हुई है। बीज निगम व कृषि विभाग द्वारा की गई खरीदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो शुक्रवार को जिप॑ की सामान्य सभा में
कांग्रेसी नेताओ ने भी दबी जुबान से इस पर विरोध जताया। जिप॑ सदस्य कैलाश नायक ने इस पर सफाई मांगी तो जवाब में बीज निगम के सदस्य व मंत्री उमेश पटेल के प्रतिनिधि दिलीप पांडेय ने इसमें नपा तुला बयान देकर उनकी अगुवाई में जांच करने के निर्देश दे दिए। बैठक के दौरान बरमकेला क्षेत्र में बीज निगम द्वारा वितरित किए गए
दुबराज व स्वर्णा धान को गुणवत्ता को लेकर सदस्य अजय जवाहर नायक ने आपत्ति जताई और कहा कि किसानों को अफसरों ने अर्ली वरायटी और कम उंचाई वाले पौधे होने का दावा कर धान के बीज बाटे थे लेकिन यह पहले की तरह ही देर से पकने वाला अधिक उंचाई का ही धान निकला। उन्होंने किसानों के साथ धोखा करने के आरोप भी लगाया।

बना रहे है अधूरी सड़क –
बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी का नम्बर आया तो अजय नायक ने सवाल किया कि बरमकेला मे सरिया से कचनपुर तक 21 किमी की सडक जर्जर हो चुकी है लेकिन पीडब्ल्यूडी ने आधी अधूरी सडको के लिए टेडर किया है। फन्ड की कमी का आरोप लगाकर उन्होने बताया कि विभाग के पास सडको के लिए पैसे नहीं है तो टुकडो में इसका टेडर निकालकर 10 किमी मे ही निर्माण कर रहे है।
वहीं पुसौर विखं में स्कूल भवन में गुणवत्ता विहीन निर्माण पर भी जिप॑ के सदस्यों ने आपत्ति जताकर जांच कराने की मांग की।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
