रायगढ़। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल वेन का वाडों में केम्प के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है।उसी क्रम में आज इंदिरानगर वार्ड क्रमांक 7 में एम एम यू का शिविर लगाया गया।

पीसीसी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम ने बताया कि इस कैप में कुल 117 मरीज में 29 पुरुष 70 महिला और 28 बच्चे ने जांच कराया साथ ही 46 लोगों ने
लेब में जांच कराई। मोबाइल मेडिकल वेन (चलित चिकित्सा सेवा) जो सलम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा शुभारंभ किया गया है जिसे नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है,मेडिकल गाड़ी एवम टीम को लगातार शहर के वार्डों में भेजकर समय समय पर जनप्रतिनिधि,समाजसेवी ,और अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर वस्तुस्थिति से अवगत होते है और स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का निरीक्षण करते है,उसी तारतम्य में आज इंदिरा नगर क्षेत्र में मेडिकल केम्प लगा जिसमें अन्य वार्डों की अपेक्षा मरीज जागरूक होकर जांच कराने पहुँचे,और अपनी समस्याओ के आधार पर बी पी सुगर हिमोगलाबिन टेस्ट कराया,साथ ही नि:शुल्क दवा प्राप्त कर प्रसन्नता ब्यक्त की। आज के केम्प में जिन लोगो ने जाँच कराये उसमें 28 बच्चे भी शामिल रहे मरीज घर के दरवाजे पर सरलता से इलाज कराकर साथ ही निःशुल्क दवा पाकर संतुष्ट नजर आए। चलित ओ पी डी में डॉक्टर नर्स लेब टेक्नीशियन दवा वितरक ,पंजीयन करने वाले के साथ बेन के चालक मौजूद रहे।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
