रायगढ़। शुक्रवार की सुबह उस वक्त . बड़ी दुर्घटना होनें से टल गई। जब जेपीएल कंपनी की बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में एक दर्ज) से भी अधिक लोगों को घायल अवस्था में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार घटना तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली घाट के पास आज सुबह तकरीबन 9 बजे जेपीएल कंपनी की बस जिंदल कर्मचारियों को लेकर रायगढ़ से तमनार की ओर रही थी। तभी पाली घाट के मोड पर बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन से भी अधिक लोगों के घायल होनें की जानकारी मिली है। इस घटना जिम्मेदार दोनों वाहन चालकों को बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार सभी कर्मचारियों को एम्बुलेंस की सहायता से जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- बरमकेला का गौरव हेमंत पटेल: 95.50% अंकों के साथ प्रदेश टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री… - May 2, 2026
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
