रायगढ़: बीजेपी ने नगर निगम की शव यात्रा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन..नगर निगम में अत्यवस्थाओं से नाराज होकर खोला मोर्चा…
रायगढ़। शुक्रवार को बीजेपी ने नगर निगम की शवसयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय से काली हांडी लेकर शवयात्रा निकाली। अर्थी को कंधा दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी भी की।
अमृत मिशन की लापरवाही से हिंदुओ के आराध्य बजरंग बली को वसूली हेतु नोटिस शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हितग्राही चरमराई सफाई व्यवस्था की वजह से बढ़ते डेंगू सहित नगर में स्थित में मुक्तिधाम की व्यवस्था सुदृूण करने के अलावा नए मुक्तिधाम बनाए जाने के संबंध में जिला भाजपा नेता ने निगम सरकार की शव यात्रा भाजपा कार्यालय से नारे बाजी करते हुए निकाली। वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में निगम सरकार बड़ी बाधा बन रही है। प्रधानमंत्री आवास के आबंटन में बरती जा रही लापरवाही से बहुत से हितग्राही इस योजना से वंचित हो गए। भरी बरसात में शहरवासीयो पेयजल की भारी समस्या को जूझना पड़ रहा। पूर्व में किए गए धरने प्रदर्शन का स्मरण दिलाते हुए सुभाष पांडे ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया पर यह सरकार जागने वाली नही है।समय रहते सरकार नही जागी तो यह अभियान निगम के 48 वार्डों में विरोध स्वरूप चलाया जायेगाशशव यात्रा के दौरान आलोक सिंह ने कहा कि निगम की अकर्मण्यता, लाल फीता साही की वजह से शहर का विकास थम सा गया है बड़ी बड़ी घोषणाओं के बलबूते निगम में सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से मुकर रही है। भाजपा पार्षदों के वार्डो में विकास शून्य बताते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा क्या यहां की जनता ने कांग्रेस को मत नही दिया ? आम जनता को विकास से अछूता रखने पर जनता माफ नही करेगी ,गूंगी बहरी सरकार अपने ही शीतयुद्ध में उलझी नजर आ रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
