रायगढ़। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना जानलेवा हो सकती है, इसकी एडवाइजरी कई बार यातायात विभाग और शासन द्वारा दी जाती है लेकिन कुछ लोगों के कान मे जूँ तक नही रेंगती। जिसका नतीजा कभी खुद को या कभी कुछ बेगुनाहो को भुगतना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना आज रायगढ़ मे घटित हुवी है।
जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक्टिवा वाहन व एक अन्य बाइक को ठोकर मार दिया। दोनो दु पहिया वाहन में सवार 4 लोगो को गम्भीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि जुट मिल की ओर से ओवर ब्रिज पर आ रही तेज रफ्तार कार(क्रमांक सीजी 13 यूडी 0199) का चालक वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। कार के तेज रफ्तार होने व चालक का ध्यान मोबाइल पर होने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक व उसके बाद एक्टिवा को ठोकर मार दिया। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुपहिया वाहन से टकराने के बाद जहां कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया वही एक्टिवा कार के पहिये में फंस गई। जुट मिल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

