रायगढ़ । आज दिनांक 19.10.2022 को एसईसीएल जामपाली खुली खदान में कार्यरत इन्द्रकुमार गवेल पिता बल्देव प्रसाद गवेल उम्र 54 वर्ष निवासी डोमनारा कालोनी B/20 फरकानारा, छाल द्वारा आवेदन देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

रिपोर्टकर्ता इन्द्रकुमार गवेल बताये कि दिनांक 16.10.22 को फोन पे काम नहीं करने पर गूगल से सर्च कर कस्टमर केयर नंबर से बात करने पर कॉलर मैनेजर बात कराने बोला । थोड़ी देर बाद दूसरे मोबाइल नम्बर 964761XXXX जो किसी अमरजीत सिंह के नाम से रजिर्स्टड है बात किया । उसके कहे अनुसार मोबाइल पर कार्य करने पर सेंट्रल बैंक और स्टेट बैंक के चार खाता से कई बार ट्राजेक्शन होकर *कुल जुमला रकम 2,42,086/- रूपये* आनलाईन ट्रांसफर हो गया । धोखाधडी के आवेदन पर थाना छाल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
