आज दिनांक 19.10.2022 को जे.पी.एल. तमनार के सिक्युरिटी गार्ड मनोज कुमार यादव थाना तमनार में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.10.2022 को अपने साथियों के साथ जेपीएल प्लांट के JMC एरिया में गश्त कर रहे थे । इस दौरान JMC एरिया , सलिहाभांठा में एक व्यक्ति को प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान लेकर बाउंड्रीवाल की ओर जाते देखे जो गश्त गाडी को देखकर भागने लगा जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम *अजय लोहार पिता लालसाय उम्र 30 साल निवासी ग्राम सलिहाभांठा थाना तमनार* का रहने वाला बताया जिसके बोरी को चेक करने पर उसमें *10 नग इलेक्ट्रिक चोक कीमत लगभग 8,000 रूपये* का रखा हुआ था । अजय लोहार को थाना लेकर आये । तमनार पुलिस आरोपी पर चोरी का अपराध कायम कर आरोपी अजय लोहार उर्फ अजय सिदार सलिहाभांठा, तमनार से विधिवत 10 नग इलेक्ट्रिक चोक की जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
