जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा आज मुखबीर सूचना पर जय स्तंभ चौक के पास नाकेबंदी कर लैलूंगा की ओर से आ रही माजदा वाहन को पकड़ा गया ।
वाहन को चेक करने पर वाहन में टीना, लोहा, सायकल फ्रेम, मशनरी पार्ट्स, मोटरसाइकिल फ्रेम, लोहे के टुकड़े लोड था , जिसका वजन करीब 10 टन कीमती करीब 3 लाख रूपये है । वाहन का चालक चांदूल बाग निवासी पालीडीह पत्थलगांव का होना बताया तथा कबाड़ को पूंजीपथरा की फैक्ट्री में बिक्री करने ले जाना बताया गया है ।
आरोपी वाहन चालक के पास कबाड़ के संबंध में कोई कागजात नहीं थे, वाहन में लोड़ कबाड़ चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर आरोपी चांदूल बाग पिता दीनदयाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी पालीडीह थाना पत्थलगांव जिला जशपुर पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । घरघोड़ा पुलिस द्वारा संपत्ति मालिक की तलाश की जा रही है ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
