सारंगढ़: डेढ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही..सारंगढ़ आसपास के गांव में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की मिली थी शिकायत….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सारंगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री की कायत पर कार्रवाई करते हुये ग्राम कपिस्दा (ब) के परमानंद सिदार को डेढ़ किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत अवैध गांजा पर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा मुखबिर लगाकर क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री की सूचनाएं ली जा रही थी कि *दिनांक 20/07/2021* को उनके मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कपिस्दा (ब) का परमानंद सिदार अवैध गांजा बिक्री करता है, आज भी गांजा लेकर बिक्री करने गोडम की ओर गया है । थाना प्रभारी द्वारा सूचना पर कार्रवाई करने थाने से सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक विरेन्द्र ठाकुर को किये । पुलिस टीम परमानंद सिदार के घर के सामाने शहीद चौक के पास उसके आने का इंतजार किये, कुछ समय बाद परमांनद अपने हाथ में थैले लिए घर कि ओर पैदल आ रहा था, जिसे रोककर कार्यवाही से अवगत करते हुये उसकी तलाशी लिये जिसके पास से *1 किलो 550 ग्राम गांजा कीमती ₹7,000* का बरामद हुआ । आरोपी ओडिसा से गांजा लाकर अवैध तरीके से आसपास के क्षेत्र में बेचना स्वीकार किया है । आरोपी पर *परमानंद सिदार पिता श्री गोविंद राम सिदार उम्र 45 वर्ष साo कपिस्दा (ब) थाना सारंगढ* पर थाना सारंगढ़ में 20(B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
