रायगढ़। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी. इसे लेकर अभिनेता अक्षय कुमार छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं. वे आज सुबह 7 बजे रायगढ़ में चार्टेड प्लेन से जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे. रायगढ़ के आसपास के इलाकों में 3 दिन तक शूटिंग होगी. वहीं अक्षय की अपकमिंग मूवी में छत्तीसगढ़ की खूबसूरती दिखेगी. सुपरस्टार अक्षय कुमार आज रायगढ़ पहुंच गये हैँ। वे तमिल फिल्म सूरारई पोटरू की हिंदी रीमेक की शूटिंग करने जिंदल एयरस्ट्रीप पहुंचें हैँ। उनके साथ हीरोइन राधिका मदान भी मौजूद हैँ। बताया जा रहा है कि फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं।



वहीं परेश रावल के नहीं आने की भी सूचना मिली है जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग तमिल की सुपरहिट फिल्म सूरारई पोटरू की हिंदी रीमेक का निर्माण अबुन्दन्तिया एंटरटेनमेंट बैनर तले किया जा रहा है। एईपीएल ने इसके राइट्स लिए और अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल को अलग अलग भूमिकाओं के लिए साइन किया। परेश रावल मूल फिल्म में निभाई गई भूमिका में ही दिखेंगे। निर्माण कंपनी ने कलेक्टर रायगढ़ से
14 – 17 अक्टूबर तक चार दिनों की शूटिंग की इजाजत मांगी थी। लोकल लाइन प्रोड्यूसर संतोष गुप्ता ने सारी व्यवस्थाएं कीं। शुक्रवार को शूटिंग के लिए 40 लोगों की टीम पहुंच चुकी है। होटल अस में पूरी टीम ठहरी है। फिल्म में सह कलाकार की भूमिका निभाने वाले, मेकअप आर्टिस्ट, फाइटर आदि को रुकवाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। उनके जिंदल गेस्ट हाउस में रुके होने की सूचना है। अक्षय कुमार और राधिका मदान आज सुबह चार्टर्ड प्लेन से सीधे जिंदल एयरस्ट्रीप पर ही उतरेंगे। वे सुबह साढ़े छह बजे ही रायगढ़ पहुंच जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि रोज शूटिंग के बाद वे वापस रायपुर की उड़ान भरेंगे। फिल्म के दृश्य मूल फिल्म की तरह ही एयरस्ट्रिप पर ही फिल्माए जाएंगे। संभव है कि कुछ सीन जेएसपीएल रोड पर भी शूट किए जाएं। फिल्म के कई दृश्य पहले मुंबई में फिल्माए जा चुके हैं।


- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
