सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा सभी थाना / चौकी प्रभारियो को अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने संबंधी कडे दिशानिर्देश जारी किये गये है।
जिसके परिपालन में मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 14/10/2022 को रेंजर पारा निवासी आकाश निषाद पिता प्रफुल्ल निषाद उर्फ करफूल उम्र 27 वर्ष के कब्जे से एक नीला सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में प्लास्टिक पॉलिथीन के अंदर करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 बरामद कर विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 2, 59 क, आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है, इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी विजय चौधरी, टीकाराम खटकर, महेंद्र सिदार एवं साथियों की रही ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
