रायगढ़:165 केसीसी खातों से ₹3.57 करोड रूपये की हेरा-फेरी कर पूर्व शाखा प्रबंधक हुआ फरार,कोतरारोड़ पुलिस 110 खाता धारकों का ली बयान, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…

IMG-20221012-WA0033.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़/एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर #कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कुटरचित तरीके से 165 केसीसी खाता धारकों के खातों में छेड़खानी कर 3.57 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी में सहयोगी रहे महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

जानकारी के मुताबिक *दिनांक 20.07.2022 को थाना कोतरारोड़ में* छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक शाखा, किरोडीमल नगर के प्रभारी शाखा प्रबंधक संदीप ठाकुर (उम्र 28 वर्ष) द्वारा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा पर बैंक के गेट, तिजोरी एवं FRFC की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंड सेट, सिम लेकर फरार हो जाने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

रिपोर्टकर्ता बैंक के वर्तमान प्रभारी शाखा प्रबंधक बताये कि बैंक में राहुल कुमार शर्मा पिता स्व. श्री दीपचंद शर्मा निवासी न्यू गोविंद नगर गली नं. 05 एफ रामगंज अजमेर राजस्थान दिनांक 31.11.2021 से 18.07.2022 तक शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे । दिनांक 18.07.2022 को राहुल कुमार शर्मा बैंक बैंक के मेन गेट की चाबी, तिजोरी एवं एफ.आर.एफ.सी. की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंड सेट सिम लेकर कहीं फरार हो गया था बाद में तिजोरी की दुप्लीकेट चाबी मंगवा कर सेफ खोला गया और पंचनामा तैयार कराया गया, सेफ में खाता धारक होमेश्वर पटेल, श्रीमती बीना शर्मा का गोल्ड लोन के गोल्ड पैकेट कीमती 14,2206 रूपये नहीं था जिसे शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर बैंक से निकाल कर लेकर फरार हो गया था, घटना के लिखित आवेदन पर राहुल कुमार पर अप.क्र. 191/2022 धारा 409 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

अपराध विवेचना दरमियान थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्रामीण बैंक द्वारा किये गये जांच की रिपोर्ट जप्त किया गया जिसमें 165 केसीसी खाता धारकों के खातों में अनियमितता एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा के द्वारा अपने दोस्त हरिप्रिया के खाते में केसीसी खाता धारकों के खातों से करीब 30,00,000 रुपए ट्रांसफर किया है । साथ ही पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा द्वारा किरोड़ीमल के किओस्क शाखा चलाने वाले राहुल कुमार मेहता के खाते में ग्रामीण बैंक के खाता नंबर को केसीसी खाता धारकों के खाते से ट्रांसफर कर रूपये भेजता और पूर्व शाखा प्रबंधक के कहने पर राहुल मेहता सभी रकम को राहुल कुमार शर्मा की मां वीणा शर्मा के अजमेर खाते में ट्रांसफर किया गया है । इस प्रकार पूर्व शाखा प्रबंधक आरोपी राहुल कुमार शर्मा ने अन्य खाताधारकों से मिलकर आपसी षड्यंत्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 165 केसीसी खाताधारकों के खातों से छेड़खानी कर अनाधिकृत लेनदेन करते हुए 3,57,13,100 रुपए की अनियमितता पाया गया, जिससे प्रकरण में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी IPC जोड़ा गया ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अब तक 110 केसीसी खाता धारको का कथन लिया गया, दो ऐसे खाता धारक जिनकी मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके खाते से रुपए निकाले गए और दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया । प्रकरण की संदेही के. हरिप्रिया को हिरासत में लेने कोतरारोड़ पुलिस द्वारा रायपुर में दबिश दिया गया जिसके विशाखापटनम फरार हो जाने पर पुलिस टीम वापस आ गई और पुन: रायपुर जाकर संदेही के. हरिप्रिया एवं उसकी मां टी.एम.के वीना को थाना लाया गया । श्रीमती टी.एम.के वीना पूछताछ में बताई कि वह न ही कभी ग्रामीण बैंक किरोड़ीमलनगर आई है न ही खाता खोलने को लेकर किसी से संपर्क की । बैंक दस्तावेज में हस्ताक्षर को भी अपना नहीं बताई ।

संदेही के0 हरिप्रिया बताई कि बताए कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा और वह दोनों पहले एक साथ रायपुर में काम कर रहे थे, दोनों अच्छे दोस्त हैं । राहुल शर्मा ट्रांसफर होकर ग्रामीण बैंक किरोड़ीमलनगर का शाखा प्रबंधक हो गया जिसे मकान किराए पर लेने उसने अपनी मां का आधार कार्ड दी थी जिसका दोनों मिलकर दुरूपयोग किये । इतना ही नहीं के हरिप्रिया और पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा कई फर्जी गोल्ड लोन तैयार कर के. हरिप्रिया के ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं केनरा बैंक के खातों में लगभग ₹30,000,00 जमा किया है जो राहुल शर्मा के कहने पर के0 हरिप्रिया उसके मां के खाते में ट्रांसफर की । *आरोपिया के. हरी प्रिया पति श्री के.के. बी. संतोष उम्र 29 वर्ष निवासी ईश्वर संपत मिलेनियम शिवनंदन नगर सेक्टर-2 रायपुर, थाना खमतराई जिला रायपुर* को दिनांक 11.10.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

इसी क्रम में आज दिनांक 12.10.2022 को किरोडीमलनगर के राहुल कुमार मेहता को हिरासत में लिया गया । आरोपी राहुल कुमार मेहता बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा उसके कियोस्क शाखा एवं बचत खाता में सप्ताह, 15 दिन में शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा हूं कहकर ₹20,000- ₹25000 ट्रांसफर करता था । आरोपी राहुल कुमार मेहता अपने खाते से वीना शर्मा के पंजाब नेशनल बैंक खाते में ₹27,00,000 ट्रांसफर किया है । आरोपिया के विरुद्ध पाए जाने से आज दिनांक इतने को गिरफ्तार किया गया है । *आरोपी राहुल कुमार मेहता पिता शिव प्रसाद मेहता उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 इंदिरा निवास किरोड़ीमलनगर रायगढ़* को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक धनेश्वर भारद्वाज, कुसुम कैवर्त, राजेंद्र पटेल आरक्षक जगमोहन ओग्रे एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

पुलिस की विवेचना में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर बैंक में 12 केसीसी खाता धारक, 2 स्टाफ के खाता धारक के दस्तावेज, 2 स्वर्ण आभूषण, ऋण पैकेट शाखा में नहीं मिला जिससे आरोपी (1) पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा, (2) ‍ कियोस्क शाखा के राहुल मेहता, (3) के हरिप्रिया के साथ ही कई अन्य लोगों के अपराध में संलिप्तता के सबूत मिले हैं । कोतरारोड़ पुलिस फरार आरोपी राहुल कुमार शर्मा (पूर्व शाखा प्रबंधक) की पतासाजी में लगी है, साथ ही अन्य खाता धारकों की संलिप्तता पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts