सारंगढ़ में होगा आज युवा कांग्रेस की रैली और सम्मान कार्यक्रम…
ललित साहू जिला अध्यक्ष के साथ 34 जिला पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों का होगा सम्मान
चंद्र देव राय संसदीय सचिव, उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक, प्रकाश नायक विधायक रायगढ़ जिलाध्यक्ष, आयोग के पदाधिकारियो के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी होंगे अतिथि
न्यूज़- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नवनिर्वाचित जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लगभग 38 पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में माननीय चंद्रदेव राय संसदीय सचिव, माननीय श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, माननीय प्रकाश नायक विधायक रायगढ़ के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष आयोग के स्थानीय पदाधिकारी ब्लॉक नगर कांग्रेस अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के आतिथ्य में 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को संपन्न होगा। दोपहर 3:00 बजे युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकर्ता सारंगढ़ खेल भाटा गढ़ चौक से बाइक रैली निकालकर सीधे भारत माता चौक पहुंचेंगे जहां वे पदयात्रा करते तुर्की तालाब रायपुर रोड टॉकीज चौक विधायक निवास बीरपारा चौक समलेश्वरी मंदिर दर्शन कर राजापारा खेड़िया चौक जय स्तंभ चौक नंदा चौक आजाद चौक भारत माता चौक होते हुए कृषि उपज मंडी सारंगढ़ परिसर पहुंचेंगे जहां अतिथियों के द्वारा ईश्वर की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा तत्पश्चात अतिथि अभिवादन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय व सम्मान कार्यक्रम तथा पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मान समारोह कार्यक्रम और अंतिम में अतिथि उद्बोधन सम्मान कार्यक्रम संपन्न होगा तत्पश्चात आभार प्रदर्शन के पश्चात स्वरुचि भोज का कार्यक्रम आयोजित है युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ललित साहू राजकमल अग्रवाल उपाध्यक्ष ने सभी युवा कांग्रेस निर्वाचित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और कांग्रेस जनों से बड़ी संख्या में उक्त कार्यक्रमों में उपस्थिति की अपील की है।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
