बरमकेला। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जागड़े की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विभाग के तत्वधान के पावन अवसर पर आयोजित प्रोग्राम बरमकेला के तौसीर में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपर स्टार अनुज शर्मा के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

तौंसीर में 08 अक्टूबर शनिवार को रात्रि 10 बजे से आयोजन होगा जिसमें आपकी गरिमामयी उपस्थिति से इस छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपर हीरो और सबसे लोकप्रिय नायक और सुपरस्टार अनुज शर्मा का आनंद उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आनंद लेवें। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने दी।
छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपर हीरो और सबसे लोकप्रिय नायक और सुपरस्टार अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी फिल्मों में मानक बन गए हैं। अभिनय के साथ गायन और फिल्म निर्माण क्षेत्रों में भी प्रतिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ी भाषा रहनसहन को अपने गीत और फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। रायगढ़ चक्रधर समारोह में भी शिरकत कर अपना प्रस्तुति दे चुके हैं। जिसमें रायगढ़ वासियों का प्यार बहुत सारा मिला। पहली फिल्म सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ फिल्म मोर छईहां भुइयां हैं। ईटीवी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ पर आंचलिक लोक संगीत के कार्यक्रम फोक
झमाझम का संचालन प्रारंभ किया। लगभग 30 फिल्मों के साथ कई एल्बम चलचित्र में भी मुख्य भूमिका निभाई है।
300 से भी अधिक मंचीय प्रोग्राम –
छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र उड़ीसा, और मध्य प्रदेश में लगभग 300 से भी अधिक स्टेज शो में प्रस्तुति दी है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल में उन्हें सर्वश्रेष्ठ नायक के पुरस्कार से नवाजा है। वहीं राष्ट्रपति द्वारा सन् 2014 में छत्तीसगढ़ी गीत संगीत संस्कृति और भाषा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के नवरात्रों में शामिल किया है।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
