बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के ग्राम कंठीपाली में आयोजित सात दिवसीय अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक शामिल हुईं। ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद डॉ. नायक ने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में संकीर्तन मंडलियों द्वारा “जय-जय राम, सीताराम” और “राधे-श्याम, सीताराम” जैसे भजनों का लगातार गायन किया जा रहा था। भक्तिमय माहौल के बीच डॉ. अभिलाषा नायक भी श्रद्धालुओं के बीच बैठीं और राम नाम जाप में सहभागी बनीं। उनके साथ राम नाम जाप करने से आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।
महाप्रसाद में शामिल हुईं डॉ. नायक
आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए प्रसाद और महाभंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी। डॉ. नायक ने महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से भगवान का नाम स्मरण करने से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
इस अवसर पर सरपंच फूलकुमारी पटेल, सेवकराम पटेल, पद्मन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं संकीर्तन मंडली के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान राम नाम के जयघोष और भजनों से कंठीपाली का वातावरण भक्तिमय बना रहा।


- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
