आंचलिक अग्रवाल महासभा सरायपाली झारबंद जो कि छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाजों में विभिन्न संगठनों में अपना एक विशिष्ट स्थान एवं योगदान रखती है इस सभा की मुख्य विशेषता है कि यह 2 राज्यों छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के अग्रवाल संगठनों के छोटे से लेकर बड़े 19 समूहों के संगठनों से जुड़ी हुई है

अभी वर्तमान में इसके अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद जी अग्रवाल सरायपाली झारबंद महामंत्री महेंद्र अग्रवाल सारंगढ़ कोषाध्यक्ष श्री मोहन अग्रवाल भंवरपुर हैं
पिछले 26 सितंबर 2022 को सभी 19 सभाओं के द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह में 13 विभिन्न प्रकार के खेलकूद गीत, आर्ट ,भाषण आदि कार्यक्रम रखे गए थे उसमें से जिन प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है उनके प्रतिभा को पुनः एक बार निखारने हेतु सभी 19 सभाओं से जिन्होंने 13 विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है
उनका 9 अक्टूबर 2022 को अग्रवाल सभा सरायपाली के आतिथ्य में प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में अग्रसेन खेलकूद महा प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री सुनील अग्रवाल लेधरा वाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे
उपरोक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी 19 सभाओं के अग्र बंधुओं को आपसी मेलजोल बढ़ाना है संगठन मजबूत करना एवं नई प्रतिभाओं को उजागर करना आदि ।
😇19 अग्रवाल सभाओ में
1 सरायपाली
2बसना
3 बागबाहरा
4 पिथौरा
5सारंगढ़
6सोहेला
7झारबन्द
8सरिया
9बरमकेला
10भंवरपुर
11 सरसीवाँ
12 शिवरीनारायण
13 बिलाईगढ़
14 पदमपुर
15 पाइकमाल
16 सांकरा
17,झलप
18 भगत देवरी
19, तेन्दुकोना
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
