खूबसूरत लड़कियों के वीडियो कॉल फसाकर लोग हो रहे ब्लैकमेलिंग का शिकार….
बिलासपुर। इन दिनों ठगी करने का तरीका बदल गया है। अब खूबसूरत लड़कियां वीडियो काल करकर लोगों को फंसाती हैं फिर ब्लैकमेलिंग या झांसा देकर ठगी करती है। वीडियो काल के दौरान लड़कियां अश्लील हरकत करती स्क्रीन पर नजर आती हैं।
इसी तरह से लोगों को झांसे में ले लिया जाता है।
लड़कियां प्यार भरी बातें करती हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना लिया जाता है। अब इस तरह के डिजिटल फ्राड या साइबर ठगी के मामलों से लोगों को बचाने के लिए पुलिस द्वारा कोई खास अभियान नहीं चलाया जा रहा है। लोगों को फर्जी न्यूड काल आते हैं। उसके बाद लोगों के आश्लील वीडियो काल के जरिए रिकार्ड कर लिए जाते हैं। फिर ब्लैक मेलिंग किया जाता है। इसके अलावा फर्जी आईडी और लुभावनी बातों के साथ दोस्ती कर सोशल मीडिया पर दोस्ती ठगी के शिकार बनाते हैं।
लड़कियों को विदेशी ब्वाय फ्रैंड का झांसा
लड़कियों को इंटरनेट मीडिया पर लड़कों की आईडी से दोस्ती का प्रपोजल भेजा जाता है। फेक आईडी पर चैटिंग शुरू होती है। लड़का खुद को विदेश में सैटल्ड बताएगा, या डाक्टर, इंजीनियर जैसी मोटी कमाई की जाब में होना बताएगा। इसके बाद लड़की को भरोसे में लेकर पसंद के विदेशी तोहफे भेजने की बात होती है। ठग की ओर से कहा जाता है एयरपोर्ट पर कस्टम जांच में गिफ्ट रुक गया है। कुछ पैसे मांगकर कस्टम क्लीयरेंस कराने की बात बताकर ठगा जाता है।
इन बातों पर विशेष ध्यान देंगे
किसी भी अनजान कालर से अपने फोन पर बैंक से जुड़ी निजी जानकारी आधार का नंबर या पैन कार्ड की जानकारी, एटीएम का ओटीपी नम्बर शेयर न करें। बीमा, फाइनेंस, किश्त, लोन, केवाईसी अपडेट, सिम ब्लाक होना, लाटरी लगी है, कौन बनेगा करोड़पति, लकी ड्रा जैसे फोन काल या मैसेज के झांसे में बिल्कुल ना आए। लोन एप के झांसे में भी ना आए। अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी एप्लिकेशन जैसे क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क टीम व्यूवर को इन्स्टॉल ना करें। इससे फोन या कंप्यूटर हैक हो सकता है। अनजान नंबर से आए लिंक को कभी क्लिक ना करें, रजिस्ट्रेशन अथवा अकाउंट टेस्ट करने के नाम से 10 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दीजिए इस तरह की बातें ठग करते हैं। अनजान नंबर की वीडियो काल ना उठाएं फोन उठाते ही आप ब्लैक मेलिंग के शिकार हो सकते हैं । सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। ओएलएक्स जैसी वेबसाइट पर आर्मी मैन, सीआरपीएफ, बीएसएफ फोर्स से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताकर लोग सामान बेचने की बात कहकर ठगी करते हैं।
- पेंशनरों का बिगुल: हक की लड़ाई के लिए 20 मार्च को सारंगढ़ में होगा बड़ा धरना प्रदर्शन… - March 18, 2026
- “रमजान और नवरात्रि को लेकर सालिहा थाना में शांति सम्मेलन: सरपंचों-जनप्रतिनिधियों संग सौहार्द का संदेश” - March 18, 2026
- पत्रकारों की एकजुट हुंकार: “अब चाहिए अपना पत्रकार भवन” – सारंगढ़ में श्रमजीवी संघ की बड़ी बैठक… - March 18, 2026
