पूरे बरमकेला तहसील साहू संघ के दर्जनों पदाधिकारियों तथा 100 से अधिक महत्वपूर्ण सामाजिक लोगो ने जाहिर की नाराजगी

बरमकेला!! सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अस्तित्व में आते ही सामाजिक राजनीति में काफी सक्रियता देखा जा रहा है। बीते दिन साहू समाज में काफी हलचल देखा गया है, प्रतिष्ठा,पद और सम्मान की लड़ाई में लोग कही तक भी जाने को तैयार हैं। प्रदेश साहू संघ द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के नव गठित जिलों में मनोनित जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बिना राय मशविरा के एक तरफ़ा कर दी है जिसमे साहू समाज के लोगों में कई जगह असंतुष्ठि देखा जा रहा है। विगत दिवस 2 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए जिला अध्यक्ष के रूप में तोश साहू को मनोनित किया गया था। उक्त मनोनयन को काफी विरोध का सामना करना पढ़ रहा है। उक्त मनोनयन में सहमति को लेकर बरमकेला साहू संघ के अध्यक्ष छबिलाल के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए सामाजिक पाधिकारियों एवम समाज के लोगो में आक्रोश एवम नाराजगी देखी जा रही है।
बरमकेला तहसील साहू संघ एवम सरिया नगर साहू द्वारा वर्तमान तहसील अध्यक्ष छबि लाल साहू से इस विषय में स्पष्टीकरण करने की मांग करते हुए मीटिंग रखा था जिसमे छबिलाल साहू टालमटोल एवम सवालों से भागते नजर आए तथा बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए सामाजिक हित में काम करने की बात कहा उक्त मीटिंग में जिला साहू संघ संगठन मंत्री महिपाल साहू, बरमकेला तहसील साहू संघ सचिव साधुलाल साहू, उपाध्यक्ष हेतराम साहू, न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनाऊ साहू, गोबरसिंघा परिक्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र साहू, बार परिक्षेत्र अध्यक्ष तुला राम साहू सचिव तहसील साहू संघ, बड़े नवापारा परिक्षेत्र अध्यक्ष श्याम कुमार साहू, लेंधरा परिक्षेत्र अध्यक्ष नारायण साहू, उद्धव साहू, ऋषि साहू, नरेंद्र साहू, सहसचिव बरमकेला तहसील साहू संघ हेमसागर साहू, कपरतूंगा परिक्षेत्र अध्यक्ष शिवलाल साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष उपाध्यक्ष कपरतुंगा गुलाल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष उपाध्यक्ष तीरथ साहू, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष बड़े नवापारा, तहसील पदाधिकारी महेत्तर साहू, सरिया नगर अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ साहू, सरिया नगर सचिव रोहित साहू, न्याय प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मिलाप साहू बड़े नवापारा परीक्षेत्र अध्यक्ष श्याम कुमार साहू बोरडीह ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील पधाधिकारी लक्ष्मीनारायण साहू, तहसील पदाधिकारी सनत साहू, गोबरसिंहा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, तहसील कार्यकारिणी लखन साहू,रामनिवास साहू तीरथ राम साहू, ईश्वर प्रसाद साहू, साहू कई दर्जन पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

एवम समस्त साहू समाज के पाधिकारीगण एवम सामाजिक लोगो के समक्ष के उपस्थिति में बरमेला तहसील साहू संघ अध्यक्ष छबिलाल साहू ने अपनी गलती स्वीकार कर 1 हफ्ते के भीतर प्रदेश साहू संघ द्वारा नियुक्त किए गए तोष साहू को पद से स्तीफा कराने की बात कही गई है।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

