जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोजपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव वालों को पता चला कि सुबह घर से नहाने के लिए निकले युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर काबू पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
मिली जानकारी अनुसार भोजपुर निवासी नेहरू लाल राठिया पिता कृपा राम राठिया उम्र 24 वर्ष जो आज सुबह घर से 9:00 बजे नहाने के लिए चेपटा नाला गया हुआ था। मृतक मिर्गी बीमारी से ग्रसित था। अचानक नहाते वक्त मिर्गी के झटके आने पर वह पानी में डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

