रायगढ़: डॉ. को बिना बताये ड्रेसर वसुलते हैं प्रत्येक मरीज से 3600 रूपये ?सब चीज का अलग अलग रेट फिक्स! पैसा नही दिए तो ड्रेसिंग नही होगा ?
लैलूंगा :- रायगढ़ जिले का नंबर 1 में कहलाने वाला हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा के डॉक्टरों के व्यवहार से हर कोई खुस नजर आता है । और अच्छे से ईलाज कराके खुसी – खुसी घर जाते हैं । आपको बताते चलें कि डॉक्टर के चले जाने के बाद यहाँ के सिस्टर और ड्रेसर का पैसा वसुली करने का खेला शुरू हो जाता है । सब चीज का अलग अलग रेट फिक्स किया गय है । जैसे कि प्रसूती महिलाओं की जचकी के लिए आये हुये महिलाओं से साफ सफाई और ड्रेसिंग के नाम से 3600 रुपये का रेट फिक्स है । अगर कोई मरीज नही दे पाता है तो उसका ड्रेसिंग नही किया जाता है

। और मरीजों को ड्रेसर के द्वारा धमकी दिया जाता है कि अगर पैसा नही दिए तो ड्रेसिंग नही होगा ! और ना ही जन्म प्रमाण पत्र दिया जायेगा ऐसे में मरीज के घर वाले डर के मारे पैसा कौड़ी खोज कर इन ड्रेसरों को देते हैं । तब कहीं मरीज का ड्रेसिंग करते हैं । यह सिससिला काफी लम्बे समय चल रहा है । कोई डर से किसी का शिकायत नहीं करते हैं जिसके कारण इनका हौसला बढ़ता ही जा रहा है । और सा. स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा में इनकी मनमानी की सीमा चरम पर जा पहुची है । ऐसे में इन ड्रेसरों के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा को ड्रेसरों ने बदनाम करने पर तुले हुए हैं । यदि समय रहते इन नर पिशाच ड्रेसरों पर अंकुश नही लगाया जाता है तो आम लोगों का खून पीने पर अमादा हो जायेंगे ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
