सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नगर के पीछे रेल्वे लाइन के समीप एक अज्ञात पुरूष, उम्र करीब 60-65 वर्ष का शव पड़ा मिला है। बीते रात कोतवाली पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। कोतवाली स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया गया। अज्ञात मृतक लाइनदार शर्ट पहना है।


कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्तगी और वारिसान का पता लगाने शव का फोटो कई व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर किया गया है। जिससे वारिसान थाना कोतवाली में संपर्क कर सकें। अज्ञात शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों की जानकारी नहीं मिलने पर मृत्यु के कारणों का पता लगाने 3 दिनों बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया जावेगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
