बिलासपुर- द क्लब रॉयल पार्क में 29 से 01 अक्टूबर तक होने वाले साल के सबसे बड़े नवरात्र गरबा में 27 एवम 28 सितंबर को रॉयल पार्क में फ्री वर्कशॉप रखा गया है जहाँ कोरियोग्राफर गरबा के फ्री क्लास देंगे।

दो साल से शहर वासी कोरोना की वजह से इस गरबा से वंचित रहे, वही इस बार शहर वासियों को गरबा करने का भरपूर मौका मिलेगा जिसके साथ कई सेलेब्रिटीज़ भी बिलासपुर में शिरकत करेंगे। जिनके साथ गरबा की धुन पर बिलासपुर की जनता भी थिरकेंगी।

29 एवम 30 सितंबर और 01 अक्तूबर को उसलापुर स्थित द क्लब रॉयल पार्क में हर दिन गरबा प्रेमियों को अपने चहेते टीवी कलाकार से रूबरू होने का मौका मिलेगा। पहले दिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सुनयना फौजदार बिलासपुर में रहेंगी तो वही दुसरे दिन जीरो मूवी फेम एलीना शहर आएंगी और तीसरे दिन सबके फेवरेट धारावाहिक गम है किसी के प्यार में फेम शफ़क़ नाज़ से शहर वासी रूबरू होंगे।

बहरहाल शहर में गरबा की धुन पर थिरकने के लिये इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली है ।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
