छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार तड़के हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला सोकर उठने के बाद अपने घर के गेट के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पैर से कुचल कर मार डाला।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बाबू साज बहार गांव निवासी 65 साल की प्यारी टोप्पो सोमवार सुबह करीब 5 बजे सोकर उठने के बाद घर के दरवाजे पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने घर का गेट खोला एक हाथी ने अचानक से उसे सूंड़ से पकड़ कर बाहर खींच लिया। इसके बाद खींचते हुए धान के खेत के पास ले गया और पैर से कुचल कर मार दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाथी को भगाया, तब तक प्यारी टोप्पो दम तोड़ चुकी थी।
इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हाथी अभी गांव के आसपास ही घूम रहा है। फिलहाल लोगों को अलर्ट किया गया है। वहीं वन विभाग की टीम भी निगरानी कर रही है। तपकरा वन रेंज के SDO नवीन निराला ने बताया कि महिला के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई थी, जबकि आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 5.75 लाख रुपये के बाकी मुआवजे दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 हाथियों के एक झुंड ने ओडिशा से तपकारा रेंज में प्रवेश किया था। जशपुर जिला ओडिशा और झारखंड की हैसीमा से लगा हुआ है। ऐसे में यहां के घने जंगल हाथियों का मुख्य निवास स्थान हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तरी भाग में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का एक प्रमुख कारण बना हुआ है और अब खतरा मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में फैल गया है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
