सारंगढ़/सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के कनकबीरा में मुख्यमार्ग रायपुर रोड पर सड़क किनारे पहाड़ी में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में क्वांर नवरात्र आरम्भ पर बाजे गाजे एवं भजन कीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाल कर मंदिर में कलश स्थापना कर नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपूत्री देवी का पूजन अर्चन प्रारम्भ किया गया है इस दौरान सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं मां विंध्यवासीनि का यह मंदिर पूरे अंचल के लिए प्रमुख देवी मंदिर के रूप में विख्यात है लोगों की आस्था एवं विश्वास है कि मां विंध्यवासीनि भक्तों की वांछित मनोकामना पूर्ण करती हैं इसी श्रद्धा एवं विश्वास का नतीजा है कि आज मां विंध्यवासीनि का आशिर्वाद प्राप्त करने मंदिर दर्शन के लिए हर दिन नवरात्रि में हजारों श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं वहीं समिति से जुड़े लोग एवं ग्रामवासी मिलकर 9 दिनों तक मंदिर में मां विंध्यवासीनि के दर्शन के लिए आने वाले हजारों लोगों के लिए भण्डारा का आयोजन किया गया है जिसको आने वाले श्रद्धालु भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण कर अपने घर को जाते हैं।


