हरियाणा के हिसार जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ चार साल से कुकर्म और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि करीब तीन माह पहले बेटी ने बताया कि उसके पिता उसके साथ पिछले चार साल से दुष्कर्म और कुकर्म कर रहा है। जब वह पिता का विरोध करती तो वह उसे उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि पिता बेटी के प्राइवेट पार्ट पर मिर्च भी लगाता था, ताकि और ज्यादा हैवानियत के डर से वह इसे किसी को न बताए।
इस बारे में जब पत्नी ने अपने पति से बात की, तो उसने दोनों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। तलवार, चाकू और हथियार दिखाकर उनको धमकी देता कि अगर किसी को इस बारे में बताया, तो तुम दोनों की खैर नहीं। इस पर दोनों मां-बेटी किसी को इस बारे में शिकायत नहीं कर पाई।
करीब दस दिन पहले वह अपने पति व बेटी के साथ अपनी बहन से मिलने गई, तो उसने इस बारे में अपनी बहन से बात की। इसके बाद बहन के हिम्मत दिलाने पर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित मूल रूप से यूपी के जौनपुर निवासी है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
