पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला चिकित्सालय में शुक्रवार तडक़े लगभग साढ़े 4 बजे बैकूंठपुर के बोधराम गली में रहने वाले रवि सोनी की 26 वर्षीया पती श्रीमती पुष्पा सोनी को लाया गया तो डाक््टर्स ने प्रारंभिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। चूँकि, महिला की ब्रॉथ डेड हुई इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। इस बीच पुलिस ने रवि सोनी ने अपने बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह उसे ड्यूटी में जाना था, इसलिए 5 महीने की बेटी को दूध पिलाने के बाद पुष्पा अपने पति के लिए चाय बनाने रसोई की तरफ जा रही थी तभी अचानक वह गिर गई। ऐसे में हार्ट अटैक की आशंका पर बदहवास रवि जब पुष्पा को लेकर केजीएच गया, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस थ्योरी में यह बात भी सामने आई कि रवि आत्मज कमलेश सोनी मूलतः: पुसौर थानांतर्गत ग्राम मचिदा का निवासी है और पूजीपथरा के ग्राम सराईपाली निवासी पुष्पा पिता जयपाल गुप्ता का मचिदा में मामा घर होने के कारण अक्सर उसका जाना होता था। ऐसे में रवि और पुष्पा के बीच प्रेम संबंध होने पर उन्होंने विवाह करने की ठानी, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। नतीजतन, 2 बरस पहले पुष्पा ने घर से भागकर रवि के साथ लव मैरिज कर लिया। अंतरजातीय विवाह के बाद दोनों रायगढ़ के बैकुंठपुर में किराए के मकान में रहते थे। कुछ समय बाद पुष्पा के परिवार वालों का गुस्सा शांत होते ही वे उससे मिलने भी आते थे। 5 महीने पहले पुष्पा की बेटी भी हुई। प्रेम विवाह के 2 बरस के बाद ही पुष्पा की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही सराईपाली से मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल आए। पुलिस को मृतिका के भाई अक्षय गुप्ता ने बताया कि पुष्पा से वह मोबाइल फोन से अक्सर बातचीत करता था तो बहन बताती कि मां बनने के बाद वह काफी खुश थी। वहीं, पुष्पा की मां दीपिका गुप्ता तथा पिता जयपाल गुप्ता को अपनी बेटी के असमय मौत पर काफी अफसोस है। साथ ही उन्होंने पुष्पा की मृत्यु के पीछे कोई आशेका नहीं जताया। जयपाल ने तो यहां तक कहा कि 4 रोज पहले ही वह पुष्पा से मिलने गया था तो वह खुश थी। बहरहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली वजह की पुस्टि हो पाएगी।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

