पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड शहर के आकुर्डी क्षेत्र में एक युवक पर प्रेमिका पर जानलेवा हमला तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मंदिर से घर जा रही लड़की पर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लड़की मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही थी।
वही रास्ते में वह भुट्टे खरीदने के लिए रुकी थी। इसी के चलते तीन अपराधियों ने धारदार हथियार के बल पर उसे धमकाया। जान बचाने के लिए भागी लड़की सड़क किनारे एक शौचाचल में पहुंची। अपराधी भी उसके पीछे पहुंच गए तथा छेड़खानी की। उन्होंने लड़की पर शराब डाली एवं ब्लेड से हमला किया। अपराधियों की बर्बरता यहीं नहीं थमी। उन्होंने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद सभी फरार हो गए। फटे कपड़ों एवं बेसुध हालत में लड़की किसी प्रकार घर पहुंची। रास्ते में किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की। लड़की की हालत देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल पीड़िता को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया। लड़की के साथ होने वाले अत्याचार के चलते बदमाश चेतन नाम के किसी व्यक्ति का जिक्र कर रहे थे। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया- “चेतन घाडगे से बहन का प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी भी करने वाले थे, किन्तु जब चेतन को पता चला कि बहन निर्धन परिवार से है, तो उसका साथ छोड़ दिया। इस सदमे में पीड़िता ने 15 दिन पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था।” पीड़िता की बहन ने निगड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराधी चेतन घाडगे को गिरफ्तार कर लिया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
