उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को लेकर कोटद्वार न्यायालय जा रही जीप को गंगा भोगपुर के आक्रोशित लोगों ने रोक लिया। लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, लक्ष्मणझूला थाने से पुलिस टीम आरोपियों कोटद्वार न्यायालय में पेश करने के लिए जा रही थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने गंगा भोगपुर में लोगों को यह सूचना दी के आरोपियों को नहर किनारे से ले जाया जा रहा है। यहां स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता पहले से घटना को लेकर आक्रोशित थे।
जैसे उनको यह सूचना मिली कि करीब 300 लोग जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे सीधा वनंत्रा रिजार्ट से नहर की सड़क की ओर चल पड़े। लोगों ने सामने से आ रही पुलिस जीप को रोक दिया। महिलाओं और बच्चों ने जीप पर पथराव शुरू किया। इस बीच लोगों ने पत्थरों से पुलिस जीप के शीशे तोड़ दिए। लोगों जीप को पलटकर नहर में गिराने की कोशिश भी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। उसकी पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक अंकिता का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और SDRF की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। 19 साल की अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी।

- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
