रायपुर। राजधानी के सेंट्रल जेल में एक महिला बंदी ने अपना वर्चस्व जमाने महिला जेल प्रहरी से मारपीट किया। जिससे प्रहरी को चोट आई है। मामले मेें जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि नारकोटिक्स एक्ट के मामले में मोनिका डेढ महीने से जेल में बंद है। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे महिला प्रहरी माधुरी वर्मा और मोनिका का विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मोनिका ने माधुरी से हाथापाई कर दी और उसे धक्का देकर गिरा दिया।
जिससे माधुरी के सिर में चोट आई है। दरअसल, मोनिका जेल में अपना वर्चस्व जमाना चाहती है। दूसरी महिला बंदियों के विवाद में भी सामने आकर प्रहरी से विवाद करने लगती है। वहीं मोनिका की बहन भी हत्या के मामले में जेल में बंद है। करीब 10 साल से उसे निगरानी सूची में रखा गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई… - July 27, 2026




