सारंगढ़। विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी रास गरबा एंड डांडिया नाइट्स का आयोजन सारंगढ में किया जा रहा है। विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष कार्यक्रम को खास बनाने के लिए जहां डांडिया प्रशिक्षण के लिए खास तौर पर बिलासपुर से सुरेंद्र अहिरवार गुरुजी को बुलाया गया है तो वहीं सुबिन पटेल डांस फ्लिपर भी डांडिया की ट्रेनिंग यहां देंने के लिए पहुच चुके हैं उनके साथ मे जेनिश बाइकिंग क्वीन का आगमन भी सारंगढ में हो चुका है। डांडिया के कार्यक्रम को धमाकेदार और शानदार बनाने के लिए पिछले वर्षो की तुलना में युवा हेल्प क्लब के मुखिया शुभम सिंह राजपूत के द्वारा पहले से बेहतर व दमदार आयोजन किये जा रहे हैं। आगामी दिनों में होटल श्री ओम में आयोजित डांडिया नाइट्स का कार्यक्रम 2 से 3 दिनों का होगा वहीं डांडिया प्रशिक्षण तारीख 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बिलासपुर से आये डांडिया मास्टर्स द्वारा दिया जाएगा। 16 सितम्बर से डांडिया प्रशिक्षण बड़ेमठ पारा जापानी बंगला में लगातार 15 दिनों तक जारी रहेगा जहां आप सशुल्क डांडिया प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और डांडिया में पारंगत हो सकते हैं। रास गरबा सीजन 2022 के लिए एंट्री पास जल्द ही उपलब्ध किये जायेंगे। रास गरबा सीजन 2022 के मुख्य आयोजन कर्ता शुभम सिंह राजपूत ने सारंगढ़ की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में डांडिया गरबा सीखने हेतु निवेदन किया है।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

