जगन्नाथ बैरागी

राजनांदगांव:- महिला शिक्षक को व्हाट्सएप्प मैसेज कर पोर्न फ़ोटो भेजना एक खेल अधिकारी को काफी महंगा पड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पोर्न फ़ोटो भेजने के बाद जब महिला शिक्षक ने उससे शिकायत की तो वह महिला से भी अश्लील बातें करने लग गया। इसके बाद उसकी शिकायत पुलिस को की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
मामला राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है जहां शिक्षा विभाग का खेल अधिकारी पर एक महिला शिक्षक ने व्हाट्सएप्प में पोर्न एलबम भेजने तथा आपत्ति जताने पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बसंतपुर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी खेल अधिकारी किशोर मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने खेल अधिकारी पर कुछ दिन पहले 60 से अधिक अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी कहा था कि उसने जब खेल अधिकारी से अश्लील फोटो भेजने को लेकर आपत्ति जताई तो उन्होंने धमकी देते हुए उससे मोबाइल पर ही अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026
- होनहार युवा कलाकारों के लिए सुनहरा मौका, छात्रवृत्ति हेतु 15 जून तक करें आवेदन… - June 14, 2026

