जगन्नाथ बैरागी

जशपुर:- जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहाँ चाचा ने अपनी ही नाबालिक भतीजी को हवस का शिकार बना अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी चाचा के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। पीडिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है की वह अपने बाथरूम में नहा रही थी इस दौरान उसके चाचा यशवंत यादव बाथरूम में पहुंचा व उसे जान से मारने की धमकी देकर कपड़े उतारने धमकाया, जिस से डरी सहमी वह कपड़े उतार दी। तभी उसके चाचा ने उसे बाथरूम में ही पटक कर अनाचार किया। जिसकी शिकायत पुलिस में किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 3,4 पास्कोएक्ट के अपराध पँजिवद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश की है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी सहा उपनिरीक्षक जे आर मिर्रे, प्रधान आरक्षक विजय कुमार खूंटे, आरक्षक पूर्ण चंद्र पटेल, जस्टिन तिर्की, नंदलाल यादव, सैनिक वीरेंद्र भगत उमेश भारद्धाज थाना बगीचा का अहम योगदान रहा।
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026
- होनहार युवा कलाकारों के लिए सुनहरा मौका, छात्रवृत्ति हेतु 15 जून तक करें आवेदन… - June 14, 2026

