रायगढ़, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सेठीनगर बी वार्ड क्रमांक 22, आंगनबाड़ी केन्द्र मुर्गीफार्म बी वार्ड क्रमांक बी वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केन्द्र कैदीमुड़ा वार्ड क्रमांक 30, आंगनबाड़ी केन्द्र फटहामुड़ा बी वार्ड क्रमांक 32, आंगनबाड़ी केन्द्र डीपापारा बी वार्ड क्रमांक 34 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र मुर्गीफार्म बी वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केन्द्र तुर्कापारा बी वार्ड क्रमांक 11, आंगनबाड़ी केन्द्र बाबूपारा वार्ड क्रमांक 11, आंगनबाड़ी केन्द्र कयाघाट बी वार्ड क्रमांक 29 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र हीरापुर वार्ड क्रमांक 40 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति हेतु 19 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
