धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड के मेघा से मोहदी मार्ग पर पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के स्वजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। मगरलोड पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक नगरी शासकीय महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र के अतिथि सहायक प्राध्यापक थे।

पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिली
पुलिस से मिली जानकारी शुक्रवार की सुबह मेघा व मोहदी मार्ग के मेघा बाहरा पुल के नीचे सिर के मुंह खून से लथपथ एक लाश मिली। मृतक के भाई नौकेश साहू ने इसकी सूचना मगरलोड थाने को दी। सूचना मिलते ही कुरूद एसडीओपी अभिषेक केसरी मगरलोड टीआई राजेश जगत, एएसआई धनी राम नेताम तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक कमलेश ध्रुव, आरक्षक कमल धृतलहरे, मनोहर गायकवाड़, सैनिक महेश सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे।
मृतक हीराधर साहू पुत्र भूखन लाल साहू (35) का गृह ग्राम लुगे है। मृतक विवाहित था। वर्तमान में वह ग्राम करेलीछोटी में रहकर नगरी कालेज आना जाना कर रहा था। नगरी छिपली कालेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक में पदस्थ था। वे कालेज में राजनीति शास्त्र विषय के प्राध्यापक थे। घटना स्थल पर मोटरसाइकिल, हेलमेट सुरक्षित पड़ा हुआ है।
पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने घटना के जांच की मांग की है। लाश को देखने के लिए मेघा मोहदी रोड में भीड़ लग गई। जैसे ही पुल के नीचे लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैली। लोग लाश को देखने के लिए पहुंचने लगे। इसके चलते यह मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। लोग तरह तरह की बातें करने लगे।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

