दंतेवाड़ा. बड़े गुड़रा के कवासी पारा में फूड पॉइजनिंग से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक ग्रामीण पीड़ित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अमला की दो टीम बड़े गुड़रा गांव पहुंची. 7 गम्भीर पीड़ित ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. कुछ ग्रामीणों का कुआकोंडा सीएचसी में इलाज जारी है.
बता दें कि, गांव में भोज का कार्यक्रम हुआ था. ग्रामीणों ने एक साथ भोजन किया था. कोई भी ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. डायरिया का प्रकोप है या फूड पॉइजनिंग डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है. पूरा मामला कटेकल्याण उप स्वास्थ्य केंद्र का है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
