मध्यप्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है। राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में मासूम बच्चियों से हैवानियत के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। दरसअल, भोपाल में साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर ने मासूम के साथ बस में ही इस हैवानियत को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके में स्थित बिल्ला बोंग स्कूल में पढ़ने वाली मासूम से स्कूल बस में सफर के दौरान ड्राइवर ने उससे दुष्कर्म किया। इसके साथ ही बताया गया कि वारदात के समय बस में महिला हेल्पर भी मौजूद थी। उसने भी बस संचालक का साथ दिया और मासूम के साथ दरिंदगी होने दी। बताया जा रहा है कि घटना तीन-चार दिन पुरानी बताई जा है। बच्ची ने डर के मारे परिजनों को इस घटना के बारे में नहीं बताया था।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब बच्ची की मां ने उसका स्कूल ड्रेस चेंज करने गई तब उसे इस मांमले का पता चला। बताया गया कि स्कूल ड्रेस बदलने के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट में तकलीफ होने पर उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने महिला पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और महिला हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
