रायगढ़, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 13 सितम्बर से14 अक्टूबर2022 तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित किया जाना है। उक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को गर्भवती माताओं एवं बच्चों को टीकाकृत कर जिले के 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा तथा के 06 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफ.ए सिरप पिलाया जाना है।
जिला टीकाकरण अधिकारी,डॉ. बी. पी. पटेल ने बताया कि विटामिन ए का नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है, अत: 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव करने वाली विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. एस. एन. केसरी ने जिले के समस्त हितग्राहियों को शिशु संरक्षण माह के दौरान आयोजित सत्रो में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने हेतु आव्हान किया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
