रायगढ़, रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक का राजपुर गांव, यहां जमकर बारिश हो रही थी। अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलने लोगों की भीड़ जमा थी। बारिश से बचते हुए एक छोटी सी लड़की स्कूल ड्रेस में मुख्यमंत्री को देख रही थी। लेकिन वो उन तक पहुंच नहीं पा रही थी, लेकिन हजारों की भीड़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर इस बच्ची पर पड़ गई।
मुख्यमंत्री ने उसे पास बुलाया और अपने बगल में बिठा लिया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में पढऩे वाली इस छात्रा ने अपना नाम सोनम बताया। सोनम के मामा दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनके पैरों में राड डली है जिससे वो ठीक से चल फिर नहीं पाते सोनम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो पूरी तरह से मामा पर निर्भर है और चाहती है कि वो ठीक हो जाएं।


मुख्यमंत्री ने सोनम से वादा किया कि उसके मामा ठीक हो जाएंगे और उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री के वादे से सोनम के चेहरे पर मुस्कान तैर गई क्योंकि उसे वो सब कुछ मिल गया जो उसे चाहिए था। हम सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से बेहद लगाव रखते हैं और उनके लिए वो हरसंभव कार्य करने का प्रयास भी करते हैं। आज सोनम के मामा के इलाज की व्यवस्था कर सोनम के लिए भी मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य का रास्ता खोलने की कोशिश की है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

