रायगढ़:कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के दिशा निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में आज प्रात: एक निजी स्कूल में The air we share” air for blues skies की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसी तरह अपरान्ह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर में छात्र एवं छात्राओं के जागरूकता हेतु पर्यावरण सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर वैकल्पिक प्रश्न उत्तरीय अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार का वितरण किया गया।
शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.राकेश वर्मा द्वारा बताया गया कि पर्यावरण एवं जलवायु प्रदूषण होने से हमारे दैनिक जीवन किस तरह प्रभावित होता है और उनसे होने वाले लक्षण गले में सूजन, अस्थमा, ह्द्वय संबंधी रोग, श्वसन संबंधी बीमारियाँ हो सकती है अत: पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की जानकारी दी गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर के प्राचार्य श्री राजेश डेनियल के द्वारा छात्र व छात्राओं से अत्यधिक वृक्षारोपण एवं वृक्षों की सुरक्षा की बात कही गई। इसी कड़ी में डॉ.कल्याणी पटेल के द्वारा छात्र-छात्राओं को वायु प्रदूषण से होने वाले रोग एवं इसके बचाव की जानकारी दी गई।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




