रायगढ़। पुलिस चौकी जूटमिल की शर्मनाक घटना जहां 5 वर्ष की नाबालिग बालिका के साथ जूटमिल क्षेत्र में रहने वाला शंकर चौहान पिता डमरू चौहान उम्र 25 वर्ष द्वारा दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है , पीड़िता की स्तिथि नाजुक बनी हुई है, बालिका के परिजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जिला कन्या शक्ति संयोजिका पूजा चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़िता की उचित चिकित्सीय व्यवस्था कराए साथ ही आरोपी के ऊपर त्वरित कठोर से कठोर कार्यवाही करे,पीड़िता के परिजनों से जिला अस्पताल में पैसे की मांग की घटना घोर निंदनीय है,जिस वार्ड की घटना है वहां के कांग्रेस जनप्रतिनिधि एम आई सी सदस्य भी है पर उन्होंने पीड़िता एवं पीड़ित परिवार कि अभी तक कोई सुध नहीं ली है,कांग्रेस सरकार में लगातार ऐसे मामलों पर चुप्पी उनके खोखले वादों को जनता के समक्ष लाती है, प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़िता को अच्छे अस्पताल में रिफर किया जाए जिससे उसकी हालात में सुधार हो एवं पीड़िता तथा परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिले, यदि किसी भी प्रकार से पीड़ित बच्ची की उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं की गई और परिजनों को आश्रय नहीं दिया गया और किसी भी प्रकार की लापरवाही से कोई घटना हुई तो इसका जिम्मेदार केवल जिला प्रशासन होगा और हम इसमें आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे…!!
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
