जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार ठोकर मार दी जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड नम्बर 15 निवासी शिव कुमार शर्मा अपने बेटे विजय कुमार शर्मा के साथ रायगढ जा रहे थे और इसी दौरान खरसिया के रानीसागर चौक के पास खरसिया तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाईक के पीछे बैठे शिव कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी है। वही उनका पुत्र विजय कुमार शर्मा घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जाचं में जुट गई है
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
