रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज द्वारा डायल 112 स्टाफ के साथ मौके पर गये थाने के प्रधान आरक्षक पर प्राणघातक हमला करने वाले ग्राम चोटीगुडा के आरोपी राजाराम राठिया (50 वर्ष) और उसके बेटे मनमोहन राठिया (24 वर्ष) को रास्ता रोककर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने व भय दिखाकर टांगी से हमला कार्य करने के अपराध में संगीन धाराओं पर अपराध दर्ज कर दोनों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04.09.2022 को 14.07 बजे
डायल 112 में मोबाईल नंबर 6265260416 के धारक/ शिकायतकर्ता गौतम साहू निवासी चोटीगुडा थाना घरघोडा की ओर इंवेट प्राप्त हुआ उसके गांव का राजाराम राठिया उसे जान से मारने की कोशिश किया जा रहा है। डायल 112 के कमांड कंट्रोल रायपुर द्वारा घरघोड़ा राइनो को मौके पर पहुंचने और आवश्यक कार्रवाई का इवेंट दिया गया । उस समय डायल 112 घरघोड़ा राइनो पर कार्यरत आरक्षक दिलीप साहू थाना घरघोड़ा, द्वारा मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना घरघोड़ा में ड्यूटीरत प्रधान आरक्षक अवधबिहारी विश्वकर्मा को अवगत कराया | तब अवध बिहारी डॉयल 112 के ६1२४ वाहन में उनके साथ ग्राम चोटीगुड़ा गया। जहां चोटीगुडा में शिकायतकर्ता गौतम साहू और राजाराम राठिया के बीच झगड़ा विवाद हो रहा था । झगड़ा शांत कराकर डायल 112 की टीम गौतम साहू को मारपीट में चोंट लगने से डायल 112 में वाहन बैठाकर घरघोड़ा अस्पताल लेकर आ रहे थे | तभी रास्ते में आरोपी राजाराम राठिया मनमोहन राठिया दोनों खडे होकर पुलिस टीम को गंदी गंदी गालियां देने लगे | राजा राम राठिया एक लोहे का धारदार टांगी पकड़े हुए मुझे पकड़ने आये हो कहकर प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा पर हमला कर दिया जो उसे शांत रहने की समझाइस देकर उससे टांगी छुडा रहा था । डॉयल 112 स्टाफ बीच बचाव कर आहत प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा को तत्काल वाहन में बैठाकर शासकीय अस्पताल घरघोड़ा लाकर ईलाज हेतु भर्ती कराया गया | आरक्षक दिलीप साहू के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज द्वारा आरोपियों पर अप.क्र. 376/2022 धारा 186,341, 294,506, ,332, 353, 307,34 ॥?९० का अपराध दर्ज कर अपने स्टाफ के साथ ग्राम चोटीगुडा जाकर आरोपी राजाराम राठिया (50 वर्ष), मनमोहन राठिया (24 वर्ष) निवासी चोटीगुडा थाना घरघोड़ा को धर दबोचा गया जिन्हें संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

